ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका थोड़े समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आसानी से खोल सकता है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि आगे ईरान के पावर प्लांट पर भी हमला किया जा सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुजदुनिया के लिए बहुत अहम रास्ता है, जहां से लगभग 20% तेल की सप्लाई होती है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद ईरान ने इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया है, जिससे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि थोड़ा और समय मिलने पर अमेरिका इस रास्ते को खोल सकता है और इससे दुनिया को फायदा होगा. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किस तेल की बात कर रहे हैं. Times Of Israel की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का इस मुद्दे पर रुख बार-बार बदलता दिखा है. पहले उन्होंने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर रास्ता नहीं खोला गया तो ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया जाएगा. फिर उन्होंने कहा कि अन्य देशों को इस मामले में आगे आना चाहिए क्योंकि उनका इस रास्ते पर ज्यादा निर्भरता है.

 

पावर प्लांट को बनाया जाएगा निशाना- ट्रंप

 

एक अन्य बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान के ब्रिज पर हमले के बाद अब पावर प्लांट भी निशाने पर हो सकते हैं. हाल ही में अमेरिका ने ईरान के एक बड़े हाईवे ब्रिज पर हमला किया, जिसमें 8 लोगों की मौत और 95 लोग घायल हुए. अमेरिका पहले नागरिक ढांचे (जैसे बिजली और ब्रिज) को निशाना बनाने से बच रहा था, लेकिन अब हमलों का दायरा बढ़ता दिख रहा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना अभी अपनी पूरी ताकत से हमला भी शुरू नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में नई लीडरशिप को जल्दी फैसला लेना होगा. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में अभी भी वही पुराने ताकतवर सैन्य और सरकारी लोग नियंत्रण में हैं. इस बीच, जंग और तेज होती दिख रही है और इससे मिडिल ईस्ट के साथ-साथ पूरी दुनिया में तनाव बढ़ता जा रहा है.

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’