डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी साप्ताहिक छुट्टी रद्द कर दी है। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंप इस दौरान व्हाइट हाउस में ही रहकर बंद कमरे में उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने हर हफ्ते मिलने वाली अपनी छुट्टी को रद्द कर दिया है और अब वह वीकेंड के दौरान भी लगातार बैठकों में शामिल रहेंगे। यह फैसला ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

1.5 ट्रिलियन डॉलर रक्षा बजट की मांग

इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को एक बड़ा खर्च प्रस्ताव भेजा है, जिसमें अगले साल के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 125 लाख करोड़ रुपये) के रक्षा बजट की मांग की गई है। यह बजट पिछले साल की तुलना में करीब 42 प्रतिशत ज्यादा है. माना जा रहा है कि ईरान के साथ युद्ध के चलते अमेरिका का सैन्य खर्च तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण यह बड़ी मांग की गई है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो पेंटागन के खर्च में यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी. यह प्रस्ताव 2026 के लिए रक्षा बजट में 42 प्रतिशत वृद्धि का संकेत देता है, जो अमेरिका की सैन्य तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सैन्य खर्च और कानून व्यवस्था पर फोकस

व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी यह बजट प्रस्ताव अभी कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है और इसे लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। हालांकि, यह प्रस्ताव स्पष्ट करता है कि ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में सैन्य खर्च बढ़ाना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।

प्रस्ताव में कांग्रेस से गैर-रक्षा खर्च में करीब 73 अरब डॉलर (लगभग 10 प्रतिशत) की कटौती करने की भी मांग की गई है. इस कटौती का उद्देश्य विवादास्पद और गैर-जरूरी कार्यक्रमों को खत्म करना और कुछ जिम्मेदारियों को राज्यों व स्थानीय सरकारों को सौंपना बताया गया है। इस बजट प्रस्ताव पर आने वाले हफ्तों में अमेरिकी कांग्रेस में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’