गौतमबुद्धनगर जनवादी महिला समिति का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन 13 को 

सेक्टर- 6 के एनईए सभागार में होगा कार्यक्रम, कमजोर और वंचितों की हक़ की लड़ाई को लेकर चलाया जायेगा अभियान 

द न्यूज 15 
नोएडा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर- 8,   कार्यालय पर चंदा बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला सम्मेलन 13 फरवरी  को प़ात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एन.ई.ए.सभागार सेक्टर- 6, नोएडा में करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति की जिला सचिव आशा यादव ने कहा कि हमारा पिछला सम्मेलन 27 जनवरी 2019 को संपन्न हुआ था और जब से लेकर आज तक हमने निरंतर सबसे वंचित तबकों, महिलाओं व समाज सुधार के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। इस बीच बड़े-बड़े अभियान चलाए हैं आज हमारा संगठन पूरे देश में महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन है। हमने सांप्रदायिकता, व छुआछूत के विरुद्ध, असंगठित क्षेत्र में महिलाओं के हक में, गरीबी, हिंसा, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, के विरोध में, खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण प्रणाली, विधवा, वृद्धा पेंशन आदि मुद्दे उठाए हैं और उक्त पर काम किया है तथा गांव व गांव के आसपास बसी कालोनियों/ मजदूर बस्तियों, झुग्गी झोपड़ियों में मूलभूत जन सुविधाओं की बहाली को लेकर जिला स्तर पर निरंतर आंदोलन चलाया है। 13 फरवरी 2022 को होने वाले जिला सम्मेलन में हम अपने 3 साल के कामकाज की समीक्षा करेंगे और आगामी संघर्ष एवं अपने काम की दिशा तय करेंगे एवं नई जिला कमेटी का चुनाव करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को सम्मेलन में हिस्सा करवाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई।  बैठक को जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव आशा शर्मा ने संबोधित किया और और संगठन की विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी।

Related Posts

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading
CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

  • By TN15
  • October 17, 2026
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?