गुरुद्वारे के पास से एक गरीब आदमी का सामान भर कर ले गई एमसीडी की गाड़ी 

राष्ट्रीय संयुक्त उपकार मोर्चा ने एमसीडी पर लगाया गरीबों को परेशान करने का आरोप

सबक सिखाएंगे केजरीवाल और केंद्र सरकार को : तजिंदर सिंह  

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय संयुक्त उपकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर और दिल्ली के अध्यक्ष तजिंदर सिंह और धनंजय बिजौली ने संयुक्त रूप रूप से कहा कि जब वे लोग गुरुद्वारे के पास चाय ही पी रहे थे कि तब तक अचानक एमसीडी के अधिकारी आये और एक गरीब आदमी की दुकान का सारा सामान ट्रक में भरकर ले गए। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई निश्चित तौर से व्यक्तिगत खुंदस  के चलते हुई है, क्योंकि दूसरे दुकानदारों को कुछ नहीं कहा गया। मोर्चे के नेताओं ने कहा है कि गरीबों की हमदर्द होने और सबको एक साथ लेकर चलने का नारा देने वाली केजरीवाल सरकार फिसड्डी साबित हो रही है। केंद्र सरकार को तो आम आदमी से कोई मतलब नहीं है।

इन नेताओं ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से पता चलता है कि देश में गरीबों और अमीरों में अंतर रखने वाली सरकारें चल रही है है। मामले की निंदा करते हुए इन नेताओं कहा है कि ऐसी सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम भी संगठन करेगा। इन्हीं रेहड़ी पटरी वाले लोगों ने केंद्र में बीजेपी और दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनवाई है। इन्हीं लोगों को परेशान किया जा रहा है। इन नेताओं ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपने रवैये में सुधार लाएं नहीं तो आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंका जाएगा। दरअसल उपकार मोर्चा और जनसेवा ड्राइवर पार्टी मिलकर ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ  तो मोर्चा खोले हुए हैं साथ ही जनहित के लिए जगह जगह आंदोलन भी कर रहे हैं।

Related Posts

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में सरकारी जमीन…

Continue reading
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

विजयादशमी पर अधर्म पर धर्म और बुराई पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

  • By TN15
  • October 21, 2026
डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

  • By TN15
  • October 21, 2026
23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा