रामकिशन वशिष्ठ को श्रद्धांजलि, समाजसेवा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

नई दिल्ली। राजापुरी, उत्तम नगर निवासी, देशभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय रामकिशन वशिष्ठ की स्मृति में 8 जुलाई को द्वारका गार्डन (डीपीएस स्कूल के पीछे) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि उनका निधन 27 जून को हुआ था।

इस अवसर पर आयोजित रस्म पगड़ी समारोह में उनके सुपुत्र राकेश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश एवं रविराज शर्मा को पारिवारिक उत्तराधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने स्व. वशिष्ठ के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पुत्रों से आग्रह किया कि वे अपने पिता के सेवा कार्यों और विचारधारा को आगे बढ़ाएं।

समारोह में राजापुरी के प्रधान श्री सतीश जैन, डी. के. सोलंकी, प्रेम मलिक, डी. के. शर्मा, रामपाल यादव एवं राजेश शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्व. वशिष्ठ जी के परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा