मोहन कुमार सुधांशु
वैशाली। वैशाली जिले के गौरौल प्रखण्ड परिसर स्तिथ सभागार में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध16 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पखवारा के अवसर पर विकलांगता अन्तर्सम्बंध और जेंडर आधारित हिंसा के समाधान पर संवाद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख मुन्ना कुमार, सीओ आंसु कुमार
इजाद संस्था की सचिव अख्तरी बेगम,रेनू देवी भारती कुमारी (दिव्यांग) ने संयक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में आये आगत अतिथि को प्रखण्ड प्रमुख का बुके व शाल देकर मौलिक अधिकार महिला मंच के समन्वयक रिदम राज और रीना कुमारी ने स्वागत किया। दुसरी ओर दिव्यांग भारती कुमारी को प्रमुख मुन्ना कुमार ने शाल देकर समान्नित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि हमारे प्रखंड में दिव्यांग जन एकजुट होकर अपनी बात कह रहे हैं। यह बहुत ही सराहनीय है। हम भी हर तरह से सबका मदद करने के लिए आपके साथ हमेशा तैयार हैं।इजाद संस्था की सचिव अख्तरी बेगम ने इस अवसर पर कहा की दिव्यांग लोगों के साथ भेदभाव, हिंसा नहीं किया जाना चाहिए! दिव्यगता के अलग अलग पहचान के लोगों के लिए गाँव पंचायत स्तर और स्कूल स्तर पर सभी तरह के अवसर उपलब्ध करने की जरूरत है।कार्यक्रम में भाग लिते अन्य वक्ताओं ने कहा किसभी कार्यस्थल, दफ्तरों एवं सार्वजानिक स्थले पर इनके आवागमन के सुलभ साधन और रास्ते, शौचालय, पानी तक की पहुँच की बहुत कमी है। अभियान के तहत आज हमलोगों को अपनी बात कहने का मौका मिला है।दिव्यांगजनों के लिए सम्मान, अवसर और अधिकार सुनिश्चित हो, लोग भेदभाव, दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं हिन् भावना ना रखें, मानसिकता बदलें। कार्यक्रम का संचालन संगठन समन्वयक रूबी कुमारी ने किया।कार्यक्रम में पूर्ब मुखिया हरिवंश पासवान,समाज सेवी समशुल आलम, अरविन्द कुमार, आशा कार्यकर्ता रागिनी कुमारी,धरम कुमार,अदिथि कुमारी, मानसी, कई समाजसेवी व दिव्यांग उपस्तिथ थे।








