बिहार में जल रहा बल्ब, लालटेन युग की जरूरत नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

मोतिहारी । राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मोतिहारी में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर से लालटेन युग के लोगों की याद दिलाते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते है कि फिर से लालटेन युग आ जाए, अब जब पूरे बिहार में बल्ब जल रहा है, तो फिर लालटेन की क्या जरूरत है। अगर एक बार से उन्हें सरकार में वापस लाते है, तो 90 के दशक की तरह एक अणे मार्ग से फिरौती की राशि तय की जाएगी। कुशवाहा ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों के बहाली पर सवाल उठाया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बहाली की प्रक्रिया गलत है। कुछ गिने चुने परिवार के लोग ही बहाल होते है, इसकी वजह से वह चाहे किसी जाति से हो, गरीब परिवार का लड़का जज नहीं बन पाता है। कुशवाहा ने अपने जिला स्तर के नेता पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कहा कि यहां गुटबाजी बढ़ गई है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आप क्या करते है। सब हम को पता चलता है। आप लोगों की एक-एक गतिविधि सब पता चल जाती है। यह बात सबके लिए कह रहे है। कोई गुटबाजी कर मेरे करीब आ जाएगा, ऐसा नहीं हो सकता है। सभी पार्टी में ईमानदारी से काम करिए, सब ठीक रहेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि एनडीए से कोई भी उम्मीदवार किसी जाति से आए उन्हें वोट करना है, कुछ लोग लालटेन से टिकट लेकर आ जाते है, तो वह जाति की ओर देखने लगते है, वैसे लोगों की मेरे पास जगह नहीं है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की