मुख्यमंत्री ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये स्टॉल का जायजा लिया। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के तत्वावधान में लगाया गया पटना पुस्तक मेला 6 से 17 दिसम्बर तक चलेगा। पटना पुस्तक मेला में इस बार की थीम ‘पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो अभी रखा गया है। पुस्तक मेला में लगायी गयी पेंटिंग प्रदर्शनी तथा विकसित भारत @ 2047 फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। पुस्तक मेला के आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।

पटना पुस्तक मेला प्रांगण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लोगों को विशेष भू-सर्वे के संबंध में दी जा रही सेवाओं एवं सहूलियत के संबंध में श्री दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

पुस्तक मेला परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली सुरक्षित रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित होगा क्योंकि जल और हरियाली के बीच ही जीवन संभव है। इसको लेकर हमलोगों ने वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की थी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा आदि भी थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी