कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

चरण सिंह

 

कहने को तो हर राजनीतिक दल देश और समाज की बात करता है पर सभी को बस सत्ता चाहिए। देश और समाज राजनीतिक दलों से कही दूर छूटता जा रहा है। सत्ता पक्ष किसी भी तरह से सत्ता बचाना चाहता है और विपक्ष का प्रयास किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना होता है। यही वजह है कि सभी दलों में विचार और संघर्ष लगभग खत्म होता जा रहा है। बदलाव भी इसलिए नहीं हो रहा है। सत्ता पक्ष ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाए गए तंत्रों को सत्ता बचाने के लिए लगा दिया है तो विपक्ष जातीय आंकड़ों पर सत्ता हासिल करने में लगा है। सड़कें सुनसान हैं और संसद आवारा है।

विपक्ष में बैठे दल अपने अपने वोटबैंक पर फोकस कर राजनीति कर रहे हैं। देश में एक ओर एलपीजी की किल्लत, लोगों को फिर से लाइन में लगा दिया गया है। यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। किसान अमेरिका के लिए भारत का कृषि बाजार खोलने पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। विदेशी मोर्चे पर मोदी के इजरायल से सटने से ईरान नाराज है। बेरोजगारी, भुखमरी, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दे गायब हैं। अमेरिका के दबाव में तेल न खरीदने पर रूस से पहले ही नाराजगी मोल ले ली है। अब रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ी है। इजरायल के साथ खड़े होने से होमुर्ज स्टेट पर भारत के तेल और गैस के टैंकर फंस गए हैं। जिन दो टैंकरों को ईरान से जाने देने की अनुमति दी हैं वे भारतीय अवाम के चलते दी है।

बाकायदा ईरान के राष्ट्रपति ने बयान जारी कर यह कहा है। मतलब पीएम मोदी का चेहरा बेनकाब हो गया है। विश्व गुरु होने का दंभ भरने वाले मोदी की उपलब्धि बस गोदी मीडिया तक ही सीमित है। मोदी को ईरान से सबक लेना चाहिए। उनके इजरायल से सटने के बावजूद ईरान के भारतीयों के ईरान के प्रति सकारात्मक रुख की वजह से दो तेल के टैंक जाने दिए हैं। मतलब बड़ा दिल दिखाया है। फिर भी होमुर्ज स्टेट पर तेल और गैस टैंकर फंसे होने का संकट अभी टला नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार अमेरिका के दबाव में दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान युद्ध में अमेरिका के दबाव में सीजफायर किया गया। टैरिफ लगाने के मामले में भी मोदी को अपमानित किया गया। रूस से तेल खरीदने में भी मोदी सरकार ट्रम्प के दबाव में दिखाई दिए। मोदी ने इजरायल और अमेरिका के चक्कर में ईरान और रूस जैसे परंपरागत दोस्त नाराज कर दिए। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है पर विपक्ष के दल अपनी अपनी ढपली अपना-अपना राग नीति अपना रही है।

  • Related Posts

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू…

    Continue reading
    ‘BJP चालाकी से…’, संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    • By TN15
    • July 17, 2026
    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

    • By TN15
    • July 17, 2026
    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें

    • By TN15
    • July 17, 2026
    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें

    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    • By TN15
    • July 17, 2026
    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    • By TN15
    • July 17, 2026
    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत