सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में ट्रांसजेंडर समाज

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में ट्रांसजेंडर समाज भी समर्थन में उतर आया है और सोमवार को आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडे और पार्षद बॉबी किन्नर के नेतृत्व ट्रांसजेंडर समाज ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों से ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की है।

बता दे कि ट्रांसजेंडर्स दिल्ली गेट पर एकत्र हुए और ‘जेल का जवाब वोट से’ लिखी टी-शर्ट पहकर लोगों से आप पार्टी को वोट देने की अपील की है और उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी का जवाब आप अपने वोट से दीजिये। इस दौरान विधायक दिलीप पांडे भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए दो चरणों के मतदान से साफ हो गया है कि भाजपा हार रही है, दिल्ली और देश के लोग बीजेपी की ‘जेल भेजो’ नीति के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

दिलीप पांडे ने कहा है कि आप पार्टी ने अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया था। अभी तक पूरे देश में कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी पार्टी का कैंपेन सॉन्ग रोका गया हो, लेकिन आज भाजपा पार्टी के इशारे पर आप पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह सारे लक्षण भाजपा पार्टी की हार की स्वीकार्यता के लक्षण हैं। देश के लोग ये बात समझ चुके हैं, भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही के खिलाफ दिल्ली और देश के लोग एकजुट होकर खड़े हैं। देश के लोग भाजपा पार्टी की जेल भेजने की राजनीति के खिलाफ खड़े हो गए हैं और कहा कि अभी तक लोकसभा चुनाव के दो चरण के मतदान हो चुके हैं। इन दो चरणों के मतदान के जो रुझान आए हैं, उससे साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव हार रही है और देश के लोग जेल का जवाब वोट देंगे।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट