आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के बाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने उन्हीं के सहयोगी बीसीआई के सह अध्यक्ष वाय आर सदाशिव रेड्डी पर पलटवार किया है. मिश्रा ने रेड्डी की सदस्यता पर ही सवाल उठा दिए हैं। IANS न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ‘बार BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा है कि एक समय था, जब रेड्डी साहब यहां के सदस्य और को चैयरमैन थे। आज सदाशिव रेड्डी कर्नाटक स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी नहीं है. वहां चुनाव के नतीजे आ चुके है. उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. आज वे कर्नाटक स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी नहीं हैं।

 

 

 

मिश्रा पर रेड्डी ने 150 करोड़ के गबन के आरोप लगाए हैं

 

 

मिश्रा ने उन आरोपों पर भी बात की, जिनमें रेड्डी ने अपने पत्र में 150 करोड़ के गबन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि  रेड्डी ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे निजी और राजनीतिक कारणों से लगाए गए हैं. वे दूसरी पार्टी से जुड़े हैं. वे BJP का विरोध करते हैं। वे शुरू से ही हमारे विरोधी रहे हैं, यहां भी. जब तक वे सदस्य रहे, उन्होंने जितना हो सका मेरा विरोध किया. और आज, बार काउंसिल से बाहर होने के बाद भी, वे ऐसी बेतुकी और बकवास बातें कर रहे हैं।

 

 

NALSAR विवाद के बाद से लगातार मुश्किलों में बीसीआई अध्यक्ष

 

 

पत्र के बाद से अब दोनों में जुबानी जंग भी तेज होती नजर आ रही है. इससे पहले NALSAR विवाद के बाद से बीसीआई अध्यक्ष बुरी तरह से घिरे हुए हैं. उन्होंने हैदराबाद स्थित NALSAR लॉ कॉलेज में सीजेआई को लेकर दीक्षांत समारोह में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद एक फैसला दिया था। इसमें उन्होंने कॉलेज के स्टूडेंट के वकीलों के रजिस्ट्रेशन करने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद विरोध बढ़ गया था।
हालांकि, कुछ देर बाद फैसला वापस ले लिया गया था। इसके बाद मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी थी, लेकिन अब लगता है, कि हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi