भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। लोकसभा के चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली में भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने राहुल गांधी का पुतला भी साथ लेकर आए थे। प्रदर्शन कर रहे भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाह रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने की चालाकी की है और ओबीसी समाज की आंख में धूल झोंककर पर्दे के पीछे से खेल रही है। कर्नाटक में रातों रात सभी मुसलमानों को ओबीसी बना दिया गया और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी समुदाय को कुछ नहीं दिया और अब कांग्रेस पार्टी ओबीसी समुदाय का हक छीनने में लगी है। हम अपना किसी को नहीं दे सकते, इसीलिए आज हम यहां प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया और जिसमें सैकड़ों भाजपा समर्थक मौजूद रहे है।

दरअसल, भाजपा समर्थकों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीनकर मुसलमानों को देनी चाह रही है और कांग्रेस जिस तरह से कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, उससे साफ यह है कि भारत गठबंधन का छिपा उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है, जबकि कांग्रेस ओबीसी पर दबदबा बनाकर मुसलमानों को आरक्षण देने की कोशिश कर रही है।

  • Related Posts

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading
    पीएम मोदी मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस पर हमला नैतिकता या फिर कुछ और ?

    कांग्रेस ने इंडोनेशिया की ‘महारानी’ के साथ शेयर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

    • By TN15
    • July 8, 2026
    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    • By TN15
    • July 8, 2026
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’