जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

NTA की एक और परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट में जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के श्री सत्य साईं कॉलेज भी परीक्षा का सेंटर था। इस कॉलेज में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट परीक्षा हुई, उसके बाद लाइट चली गई, बैकअप नहीं था, पावर सप्लायर खराब हो गया, कंप्यूटर बंद हो गए। आयुर्वेदिक डॉक्टरों के पीजी एडमिशन का एंट्रेंस टेस्ट था. एनटीए इस परीक्षा को करवाता है। बच्चे अब चीटिंग का भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा के दौरान सभी आपस में बात करने लगे थे।

 

 

परीक्षा में नकल और गड़बड़ी का आरोप!

 

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा होनी थी। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर ऑनलाइन मोड में परीक्षा देनी थी। परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही लाइट चली गई. जनरेटर भी इसलिए नहीं चल पाया क्योंकि उसमें डीजल नहीं था। दोपहर 12 बजे के करीब बिजली आई. इसके बाद अव्यवस्था फैल गई और हंगामा मच गया. आरोप है कि तमाम लोगों ने नकल और गड़बड़ी की।

 

कॉलेज मैनेजमेंट ने अंदर से गेट कर लिया था बंद

 

अभ्यर्थियों का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने अंदर से गेट बंद कर लिया और किसी भी अभ्यर्थी को बाहर नहीं जाने दिया. हंगामा मचने पर जब पुलिस पहुंची तब गेट खोला गया. कॉलेज मैनेजमेंट अब इस केंद्र पर आयोजित परीक्षा को कैंसिल करने की सिफारिश करने की बात कर रहा है।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सेंटर पर मौजूद

 

मौके पर अभी भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स जुटे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं. यहां दूसरी पाली के इम्तिहान को लेकर भी सस्पेंस है. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से है. काफी लेट तक अभ्यर्थियों को एंट्री भी नहीं दी गई थी।

  • Related Posts

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

    Continue reading
     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए