सरकार के कई विभागों की गायब सैकड़ों एकड़ जमीन पर्यटन विभाग ने ढूंढ निकाला

राम नरेश

पटना। बिहार में राज्य सरकार के कई विभागों की कई एकड़ जमीन गायब थी। जिसको अब पर्यटन विभाग ने ढूंढ निकाला है। पर्यटन विभाग को 100 एकड़ से ज्यादा जमीन मिली है जो राज्य केअलग-अलग शहरों में फैली हुई है। पर्यटन विभाग को अब तक सबसे ज्यादा जमीन नालंदा के सूरजपुर में मिली है, जहां 49 एकड़ जमीन का पता चला है।

बिहार में कई एकड़ सैकड़ों जमीन राज्य सरकार के विभाग की गायब है। जिसके बारे में राज्य सरकार के विभाग को भी नहीं पता है। लेकिन अब लापता जमीन वापस मिलने लगी है। दरअसल, अब विभाग ने जमीन खोजने का जिम्मा डेडिकेटेड अधिकारियों को दिया है। जिसके चलते अब लापता जमीन भी मिलने लगी है। ये ताजा मामला पर्यटन विभाग का सामने आ रहा है।

जैसे-जैसे विभागों ने जमीन की खोजबीन तेज की है, वैसे-वैसे लापता जमीन भी मिलने लगी है। हाल ही में पर्यटन विभाग को 100 एकड़ से ज्यादा जमीन मिली है जो राज्य के अलग-अलग शहरों में फैली हुई है। पर्यटन विभाग को अब तक सबसे ज्यादा जमीन नालंदा के सूरजपुर में मिली है, जहां 49 एकड़ जमीन का पता चला है। इसके अलावा, वैशाली में 12 एकड़, पश्चिम चंपारण में 5 एकड़, सहरसा में 22 एकड़, भागलपुर में 9 एकड़ और मुंगेर में 13 एकड़ जमीन मिली है। इस तरह कुल मिलाकर 113 एकड़ जमीन का पता चला है जो पहले गायब थी।

नई पर्यटन नीति के लागू होने के बाद राज्य में निजी क्षेत्र का निवेश की संभावना बढ़ गई है। जिसके कारण जमीन की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण हो गई है। बता दें कि बिहार सरकार सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर काफी ज्यादा सख्त है। वहीं राज्य सरकार ने फैसला लिया था कि जिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है,उसे खाली कराया जाएगा।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!