सरकार विधवा, तलाकशुदा और अनाथों को देगी आर्थिक मदद

भवेश कुमार

पटना। नीतीश सरकार राज्य की तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हर महीने 4,000 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी। इसके साथ ही, उन बच्चों को भी मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो 18 साल से कम उम्र के हैं और जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है। सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है।पात्र महिलाओं और बच्चों को अपने जिले के बाल संरक्षण इकाई के दफ्तर में जाकर आवेदन करना होगा।इस नई पहल का उद्देश्य राज्य की महिलाओं और बच्चों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

बिहार सरकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ऐसी महिलाएं, जिनके पति की मौत हो चुकी है या फिर तलाक हो चुका है, उनके दो बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है। इसके साथ ही वैसे बच्चे, जिनके माता-पिता दोनों का निधन हो गया है, उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। हर परिवार में अधिकतम दो बच्चे तक इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बच्चों की उम्र 18 साल से कम होना जरूरी है। इस योजना से सरकार का उद्देश्य ऐसे गरीब बच्चों को मदद देना है, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। अगर बच्चे के पिता की मृत्यु हो गई है और वह अपनी मां के साथ रहता है, तभी उसे यह मदद मिलेगी।

इसके अलावा, परिवार की सालाना कमाई अगर वो शहर में रह रही है, तो 95 हजार और गांव में रह रही है, तो 72 हजार से कम होनी चाहिए। वहीं एक मां के ज्यादा से ज्यादा दो बच्चों को ही यह मदद मिलेगी।इस योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों या महिलाओं को अपने जिले के बाल संरक्षण इकाई के दफ्तर में जाना होगा और वहां आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद अधिकारी घर जाकर जांच करेंगे कि बच्चे को वाकई मदद की जरूरत है या नहीं है। सब कुछ सही पाए जाने पर बच्चे और उसकी मां के संयुक्त बैंक खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची की छाया प्रति, पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आवेदक और बच्चे का फोटो, संयुक्त बचत खाता पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें