प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, फिर अंधेरा होते ही खेत में फेंका शव

द न्यूज 15

अमेठी।  अमेठी जिले के थाना क्षेत्र के पूरे फल्लू पांडेय मजरे महोना पूरब निवासी युवक का शव बीते मंगलवार की रात खेत में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पूरे फल्लू निवासी 42 वर्षीय राकेश पांडेय पुत्र रामप्रकाश का शव मंगलवार की रात लगभग दस बजे गांव के बाहर सरसों के खेत में पाया गया। मृतक के सिर और गले पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान थे। घटना की सूचना मृतक के भाई अजय पांडेय ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक की पत्नी सावित्री पर किसी व्यक्ति के साथ मिलकर राकेश की हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया।
इस संबंध में एसओ निर्मल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर मृतक की पत्नी सावित्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला द्वारा मंगलवार को दिन में ही प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और बांके से पति की हत्या कर दिया गया था। शाम को अंधेरा होने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। घटना में महिला का साथ देने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल