IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस पर हमला, MNS उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में लिए गए

द न्यूज 15

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को लेकर इस वक्त मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च से महाराष्ट्र में शुरू होना है और इस समय टीमें मुंबई में ही ठहरी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी उसी में एक हैं। लेकिन टीम को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स की बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। बस पर जिस समय हमला हुआ, उस समय बस पार्किंग में खड़ी थी और इसके अंदर कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं था। खबरों के अनुसार, हमले को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएनएस) द्वारा अंजाम दिया गया है।

इस हमले को लेकर कोलाबा पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एमएनएनएस ट्रांसपोर्ट विंग के उपाध्यक्ष प्रशांत गांधी भी शामिल है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 427 के तहत अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की है। हमले में दिल्ली कैपिटल्स टीम की लक्ज़री बस का शीशा टूट गया है।

बस पार्किंग में खड़ी थी और टीम को अभ्यास स्थल तक ले जाने के लिए तैयार थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएनएनएस कार्यकर्ता शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि बाहर की बसों को किराए पर लिया जा रहा है, इससे यहां के लोकल नागरिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। हमले के बाद पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स के होटल और उसके आस पास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Related Posts

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व