16 मई को निकाली जाएगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा : प्रवीण लाठर

तिरंगा शौर्य यात्रा के माध्यम से किया जाएगा सैनिकों का सम्मान : प्रवीण लाठर

करनाल, (विसु)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन में पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। ऑपरेशन की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी देशभर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालेगी।
इस विषय को लेकर जानकारी देते हुए करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बताया कि आगामी 16 मई को करनाल लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में करनाल में आपरेशन सिंदूर के बाद अब तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जाएगी।जिनमें विभिन्न वर्गों से सामाजिक संगठनों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित लोग भी शामिल रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा सेना,वायु सेना और नौसेना के अद्वितीस पराक्रम के सम्मान में आयोजित की जा रही है और इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा देशवासियों को सेना के अदृश्य बलिदान और परिश्रम के बारे में बताएगी।
उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प और भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को न केवल एक सैन्य कार्रवाई, बल्कि भारत की नई सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ ‘नई हकीकत’ के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं, यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतीक और न्याय का अटूट संकल्प है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों,खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर भारत की ताकत का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के अतिरिक्त पूर्व डिप्टी मेयर नवीन कुमार,जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,राम भजन वर्मा अध्यक्ष मैढ क्षत्रिय सुनार सभा,कार्यालय प्रमुख मदन गुर्जर,डा राजेश आनंद पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ मौजूद रहे।
[6:59 pm, 13/5/2025] विकास करनाल: मतलोडा में अवैध नशीले दवाइयां मिलने पर हरियाणा एनसीबी की करनाल यूनिट ने मेडिकल स्टोर को करवाया सील
97 अवैध नशीले ट्रामाड़ोल केपसूल और 105 अवैध नशीले अप्रजोलम केपसूल हुए बरामद

पानीपत/करनाल (विसु)। हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की करनाल यूनिट ने पानीपत जिले के मतलोडा मे अवैध नशीली दवाईया मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को सील करवाया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी करनाल यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार के निर्देशन में उप निरिक्षक विनोद अपनी टीम के साथ थाना मतलोंडा, पानीपत के एरिया मे मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि चौधरी मेडिकल स्टोर का संचालक अपने मेडिकल स्टोर से अवैध नशीली दवाईयो/कपसूलों की खरीद फ़रोकत कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ड़्रग कन्ट्रोल ऑफिसर जिला पानीपत श्री पवन कुमार को मोका पर बुलाया गया। जो चौधरी मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी लेने पर 97 अवैध नशीले ट्रामाड़ोल केपसूल, 105 अवैध नशीले अप्रजोलम केपसूल और अन्य प्रतिबंधित दवाईयाँ तथा अनियमितताऐ मिली। ड़्रग कन्ट्रोल ऑफिसर द्वारा चौधरी मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ Drug and cosmetic Act के तहत कार्यवाही करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की नशे के व्यापार में शामिल या किसी भी माध्यम से जुड़े सभी अपराधियों पर हरियाणा एनसीबी कड़ी नजर बनाए हुए है। ताकि समाज को नशे से मुक्त बनाया जा सके। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

  • Related Posts

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    उत्तर प्रदेश चुनाव के चलते हर पार्टी अपने…

    Continue reading
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?