पूरी पारदर्शिता से लाभुकों को ससमय गुणवत्तापूर्ण राशन दें : डीएम

मुजफ्फरपुर। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, सीएमआर आपूर्ति, गेहूं अधिप्राप्ति तथा पैक्स कंप्यूटरीकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

खाद्यान्न वितरण में कोई कोताही नहीं चलेगी:

डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न ससमय मिलना चाहिए। उन्होंने सभी मार्केटिंग अफसरों को 20 मई तक क्षेत्र भ्रमण कर डीलरों से समन्वय स्थापित करते हुए खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी लाभुकों से अपील की गई कि वे निर्धारित तिथि तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन प्राप्त कर लें।

18 मई तक डीलरों तक खाद्यान्न आपूर्ति अनिवार्य:

डीएम ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को 18 मई तक सभी डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में निर्धारित समयसीमा का पालन किया जाए।

ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश:

ई-केवाईसी की समीक्षा में कई प्रखंडों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। डीएम ने प्रत्येक प्रखंड को 10,000 ई-केवाईसी का लक्ष्य देते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने को कहा।

डीलरों की जांच ‘परख’ एप्प से अनिवार्य:

डीएम ने निर्देश दिया कि 20 मई तक 66% डीलरों की जांच ‘परख’ एप्प के माध्यम से की जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले मार्केटिंग अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएमआर आपूर्ति और गेहूं अधिप्राप्ति की समीक्षा:

डीएम ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कई प्रखंडों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, गेहूं अधिप्राप्ति में भी सभी समितियों को 48 घंटे के अंदर सक्रिय कर किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

पैक्स प्रबंधन में लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश:

पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के अंतर्गत अनुपस्थित रहने वाले पैक्स प्रबंधकों तथा अद्यतन कैश बुक एवं डे बुक न रखने वाले पैक्सों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने दो टूक कहा — गरीबों को अनाज देने में कोई कोताही नहीं चलेगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व संस्थाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?