संभल के स्कूल में हिन्दू छात्रों को पहनाई टोपी और हिजाब, तीन शिक्षक निलंबित, केस दर्ज

 

उत्तर प्रदेश के संभल में पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को स्कूल में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाावा देने के मामले में निलंबित कर दिया गया हैं. बीएसए अलका शर्मा ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं. आरोप है कि ये शिक्षक हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनने पर जोर देखते थे.

ये मामला संभल के गांव जालब सराय में स्थित पीएमश्री विद्यालय का है जहां, स्कूल में मजहबी गतिविधियों को बढ़ावा देने, वैमनस्यता फैलाने व भेदभावपूर्ण व्यवहार करने के मामले में मोहम्मद अंजार अहमद और मोहम्मद गुल एजाज के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज हुई है.

 

हिन्दू छात्रों को टोपी और हिजाब पहनाने का आरोप

 

दरअसल इस स्कूल का 7 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसकी जांच के लिए संभल के खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल कुमार 8 मई को विद्यालय पहुंचे थे. वायरल वीडियो को लेकर बच्चों से जानकारी की गई तो बच्चों ने बताया कि दोनों मुस्लिम शिक्षक स्कूल में मजहबी क्रियाकलापों को बढ़ावा दे रहे हैं. हिंदू छात्रों को टोपी पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए कहा जाता है. सजदा करना भी सिखाया जा रहा है.

बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई. इसी क्रम में रविवार को निलंबन की कार्रवाई की गई है. प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं दी और अपने कर्तव्यों का निवर्हन नहीं किया, इसके चलते उनको निलंबित किया गया है.

 

 

बीएसए ने तीनों शिक्षकों को किया निलंबित

मोहम्मद अंजार अहमद और मोहम्मद गुल एजाज के खिलाफ नखासा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है. खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो उनके पास पहुंचे तो अगले दिन वह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज अनुपस्थित मिले. जानकारी करने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक चिकित्सा अवकाश पर चल रहे हैं. वालेश कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी मिली है.

खंड शिक्षा अधिकारी ने माना कि मुस्लिम अध्यापक मजहबी शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. वहीं वालेश कुमार ने इन गतिविधियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी और कार्यालय में भी अनियमितताएं पाई गईं. बीएसए ने इस आधार पर तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.

  • Related Posts

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!