योगी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री आए एक साथ, 1 तीर से कई निशाने साधने की कोशिश? 

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में प्रस्तावित हैं। ऐसे में सभी सियासी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इन तैयारियों में न सिर्फ अपनी सांगठनिक स्थिति मजबूत और सुदृढ़ करने की कोशिश है बल्कि अगर दल किसी गठबंधन का हिस्सा है तो वह दबाव बनाने की भी रणनीति पर काम शुरू कर चुके हैं। इसकी एक झलक बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देखने को मिली। ,

यहां भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के घटक दलों में से तीन – निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल – एस एक साथ नजर आए। यूं तो कार्यक्रम निषाद पार्टी की 10वें स्थापना दिवस का था लेकिन उसनें सुभासपा, अपना दल-एस और राष्ट्रीय लोकदल की मौजूदगी ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं यूपी के राजनीतिक दल द्वारा दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे भी एक सुगठित रणनीति की ओर संकेत किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि जिस तरह से निषाद पार्टी, अपना दल एस, रालोद और सुभासपा एक मंच पर साथ आए हैं, उससे न सिर्फ विधानसभा चुनाव बल्कि आगामी पंचायत चुनाव में भी सीटों को लेकर बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति बन सकती है।

एक तीर से तीन निशाने साधेंगे तीनों नेता!

इस कार्यक्रम में सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, अपना दल एस के नेता और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भले ही अपने संबोधनों में समाजवादी पार्टी और उसकी पीडीए रणनीति पर जुबानी हमला बोला लेकिन उनके तेवर इस ओर भी इशारा कर रहे हैं कि वह बीजेपी के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

यूपी में पद नहीं, फिर भी पूरा भौकाल! मंत्री पुत्र के लिए प्रोटोकॉल लेटर ने मचाया हड़कंप

सुभासपा चीफ पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी अधिवेशन में तय कर लिया है कि बिहार चुनाव में वह भी भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे। सुभासपा और निषाद पार्टी तो पहले भी बिहार में NDA से सीटों की मांग कर चुके हैं। हालांकि अपना दल एस ने अभी तक बिहार चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. माना जा रहा है कि तीनों ही दल बिहार में दबाव बढ़ाने की रणनीति के तहत एक साथ दिखे।

वहीं इस बात की भी चर्चा है कि दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे वजह यह थी ताकि बीजेपी आलाकमान तक संदेश दिया जा सके. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय निषाद, आशीष पटेल और ओपी राजभर की यह रणनीति, बिहार चुनाव, यूपी पंचायत चुनाव 2026 और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में कितना कारगर साबित होती है।

  • Related Posts

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए…

    Continue reading
    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

      नोएडा। भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’