जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के यंग सोशल रेस्पोंसिबिलिटी क्लब के रक्तदान शिविर में सेना के लिए जुटाया रक्त

“भारतीय सेना के सहयोग से सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण”

देव मणि शुक्ल

नोएडा जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजन सेंटर Forces, नई दिल्ली और यूथ सोशल रेस्पोंसिबिलिटी क्लब, जीएल बजाज के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। यह पहल भारतीय सेना के साथ संस्थान की लगातार तीसरी वर्षगांठ है, जो समाज सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
शिवर का उद्घाटन डायरेक्टर डॉ सपना राकेश जी ने किया। डॉ. सपना राकेश ने कहा—
“भारतीय सेना के सहयोग से यह पहल केवल रक्तदान नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। हमारे विद्यार्थी और फैकल्टी इस महान कार्य से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रहे हैं।”

इस शिविर में विद्यार्थियों से लेकर फैकल्टी तक सभी दानदाताओं ने “रक्तदान महादान है” की भावना को जीवंत किया। इस वर्ष कुल 124 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो करुणा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है।

जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा—
“भारतीय सेना के साथ इस तरह का सहयोग संस्थान के लिए गर्व की बात है। इस शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं ने मानवता और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।”

वाईएसआर क्लब के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि एक छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद बन सकता है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं