भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है।  पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24 सितंबर 2026 को UN महासभा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि दुनिया में बदलाव हो चुका है, इसलिए सुरक्षा परिषद को भी ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाया जाना चाहिए।

लुइस मोंटेनेग्रो ने कहा कि सुरक्षा परिषद को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अफ्रीका, ब्राजील और भारत को स्थायी सीटें दिलाने की वकालत की। उनके मुताबिक इससे सुरक्षा परिषद आज की बदलती दुनिया के हिसाब से मजबूत दिखेगी. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के मुताबिक इस फैसले से सुरक्षा परिषद को ज्यादा प्रभावी और तेजी से काम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को संगठन की आर्थिक जरूरतों और शांति अभियानों के लिए अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी चाहिए।

अभी UNSC में कितने स्थायी सदस्य हैं?

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें 5 स्थायी सदस्य हैं। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन। इन पांचों देशों के पास वीटो पावर है। इसके अलावा 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं, जिन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। भारत अभी सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है. भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता और व्यापक सुधार की मांग करता रहा है. भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान मिलकर G4 के रूप में भी सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन मांगते रहे हैं।

 

पुर्तगाल पहले भी कर चुका है भारत का समर्थन

 

भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की मांग पुर्तगाल की ओर से पहले भी सामने आती रही है। पुर्तगाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने 2022 में भी कहा था कि सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी महाद्वीप के साथ कम से कम ब्राजील और भारत को जगह मिलनी चाहिए।

  • Related Posts

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

    Continue reading
    सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, ‘अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे और शायबाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस