इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों से चल रहे सऊदी अरब के संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चुपके से यूएई का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने देश के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की है. यह जानकारी इजरायली सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सीएनएन को इजरायली सूत्र ने बताया कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चुपके से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया है। सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि एजेंडे में ईरान का दबदबा रहा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां दोनों देशों ने अपने कॉर्डिनेशन को बढ़ाया है. इसमें मौजूदा ईरान युद्ध भी शामिल है।

 

इजरायल पीएम के ऑफिस ने नहीं की दौरे की पुष्टि

 

हालांकि, इजरायली पीएम के ऑफिस ने इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। न्यूज चैनल ने विदेश मंत्रालय से इस मामले में संपर्क किया था। इधर, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मिस्र के इंटेलिजेंस चीफ अब्बास कामेल 26 सितंबर 2023 को इजरायल गए थे। सिर्फ इस चेतावनी को देने के लिए कि गाजा पर धमाका करेगा।

रविवार को द वॉल ऑफ स्ट्रीट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गाजा के बारे में इजरायल को मिस्र की तरफ से कम से कम तीन चेतावनी दी गई थीं। आखिरी चेतावनी हमले से कुछ दिन पहले नेतन्याहू को फोन कॉल पर दी गई थी।

 

इजरायली पीएम ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया निराधार

 

हालांकि, नेतन्याहू के ऑफिस ने इस तरह की किसी भी चेतावनियों को मिलने से इनकार ही किया है. साथ ही इन मीडिया रिपोर्ट्स को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। साथ ही कहा है कि इसका मकसद उन्हें चुनाव में नुकसान पहुंचाना है। इधर, विरोधियों को कहना है कि इन आरोपों का इस्तेमाल जवाबदेही तय करने के लिए किया गया है।

  • Related Posts

    ‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के दुशान्बे…

    Continue reading
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    पाकिस्तान जो खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’