ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

तेहरान :  इधर चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर हैं दूसरी ओर ईरान अमेरिका पर आक्रामक है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका के हमलों की वजह से पश्चिम एशिया में फैली जंग अब हिंद महासागर तक पहुंच सकती है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेने के सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अगर अमेरिका या इजरायल ने उनकी जमीन पर फिर से हमला किया तो इस बार तेहरान पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है।

ईरान की फोर्स न्यूज एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में याह्या रहीम सफवी ने कहा, ‘संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से लाल सागर तक फैल गया है। इसलिए यह संभव है कि ईरान पर नए हमले होने की सूरत में यह युद्ध का मोर्चा इससे आगे बढ़े और हिंद महासागर या शायद उससे भी आगे तक पहुंच जाए।’

 

ईरान की रक्षा नीति बदली

 

ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री की ओर से भी गुरुवार को एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान की रक्षा नीति अब बदल रही है। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न रजा ने यूएन जनरल असेंबली (UNGA) में अपने राष्ट्रपति भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि तेहरान की रक्षा नीति बदल गई है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। न्यूयॉर्क में खड़े होकर मसूद पेजेश्कियान ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया और ऐलान किया कि ईरान कभी झुकेगा नहीं। यह पहली बार है, जब किसी नेता ने ऐसे देश के मंच से वैश्विक संस्था को संबोधित किया, जिसके साथ वह जंग लड़ रहा है।

उन्होंने हम पर हमला किया लेकिन हमने घुटने नहीं टेके। उन्हें समझना चाहिए कि वो जितना ज्यादा प्रतिबंध लगाएंगे, दबाव बनाएंगे और धमकाएंगे, ईरानी लोगों का विरोध उतना ही बढ़ेगा। हम डरने वाले लोग नहीं है।
 

पेजेश्कियान ने ट्रंप को घेरा

 

पेजेश्कियान ने अपने संबोधन में कहा, ‘कल अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे देश के बारे में जो कहा, वह संयुक्त राष्ट्र के नियमों, उसकी भावना और इंसानियत के बुनियादी उसूलों के खिलाफ है। ये बात अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीति के जानकार अच्छे से समझते हैं।’

UNGA में अपने संबोधन में मसूद पेजेश्कियान ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और उन 150 से ज्यादा स्कूली बच्चों की तस्वीर दिखाई, जो अमेरिका-इजरायल के हमलों में स्कूल में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जो गहो रहा है, उसे दुनिया को देखना चाहिए।

  • Related Posts

    ‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के दुशान्बे…

    Continue reading
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    पाकिस्तान जो खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’