बड़े बने ये साहित्यकार

बंटते बंदर बांट पुरस्कार ।
दौड़ रहे है पीछे-पीछे,
बड़े बने ये साहित्यकार ।।

पुरस्कारों की दौड़ में खोकर,
भूल बैठे हैं सच्चा सृजन ।
लिख के वरिष्ठ रचनाकार,
करते है वो झूठा अर्जन ।।
मस्तक तिलक लग जाए,
और चाहे गले मे हार ।
बड़े बने ये साहित्यकार।।

अब चला हाशिये पे गया,
सच्चा कर्मठ रचनाकार ।
राजनीति के रंग जमाते,
साहित्य के ये ठेकेदार ।।
बेचे कौड़ी में कलम,
हो कैसे साहित्यिक उद्धार ।
बड़े बने ये साहित्यकार।।

देव-पूजन के संग जरूरी,
मन की निश्छल आराधना ।।
बिन दर्द का स्वाद चखे,
न होती पल्लवित साधना ।।
बिना साधना नहीं साहित्य,
झूठा है वो रचनाकार ।
बड़े बने ये साहित्यकार।।

(प्रियंका सौरभ के काव्य संग्रह ‘दीमक लगे गुलाब’ से।

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला