शीलहरण की कहे कथाएं

महाभारत हो रहा फिर से अविराम ।
आओ मेरे कृष्णा, आओ मेरे श्याम ।।

शकुनि चालें चल रहा है,
पाण्डुपुत्रों को छल रहा है ।
अधर्म की बढ़ती ज्वाला में,
संसार सारा जल रहा है । ।

बुझा डालो जो आग लगी है,
प्रेम-धारा बरसाओ मेरे श्याम ।।

शासक आज बने शैतान,
मूक, विवश है संविधान ।
झूठ तिलक करवा रहा,
खतरे में है सच की जान । ।
गूंज उठे फिर आदर्शी स्वर,
मोहक बांसुरी बजाओ मेरे श्याम।।

दु:शासन की क्रूर निगाहें,
भरती हर पल कामुक आहें । ।
कदम-कदम पर खड़े लुटेरे,
शीलहरण की कहे कथाएं । ।

खोए न लाज कोई पांचाली,
आकर चीर बढ़ाओ मेरे श्याम ।।

आग लगी नंदन वन में,
रूदन हो रहा वृंदावन में ।
नित जन्मते रावण-कंस,
बढ़ रहा पाप भुवन में । ।

मिटे अनीति, अधर्म, अंधकार सारे,
आकर आशादीप जलाओ मेरे श्याम।।
(प्रियंका सौरभ के काव्य संग्रह ‘दीमक लगे गुलाब’ से।)

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    • By TN15
    • June 15, 2026
    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By TN15
    • June 15, 2026
    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    • By TN15
    • June 15, 2026
    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 15, 2026
    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन