कूड़ा डालने को लेकर देवरानी-जेठानी में हुई बहस

ऋषि तिवारी
नोएडा। ईकोटेक-वन थाना नोएडा क्षेत्र के गांव घरबरा में कूड़ा डालने को लेकर देवरानी और जेठानी में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवार के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और महिला के साथ भी मारपीट हुई। इसी दौरान दोनो पक्षों को शांत कराने पहुंचे पडोसी को भी एक पक्ष ने जमकर पीट दिया। यह घटना 15 अगस्त की है। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक घरबरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर देवरानी व जेठानी में विवाद हो गया। विवाद होने पर पड़ोस में ही रहने वाले पुष्पेंद्र मौके पर आ गए और उन्होंने दोनों पक्षों से लड़ाई न करने की बात कही। इसके बाद लड़ाई कर रहे पक्ष और पुष्पेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उन दोनों पक्षों में जमकर लात और घूंसे चल गए। इस दौरान एक महिला के साथ भी मारपीट की गई। महिला को गिराकर पीटा गया। मारपीट की सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तमाम शहर के लोगों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू कर दिए। विडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पुष्पेन्द्र व उसके दिनेश व वेदपाल के खिलाफ केस दर्ज कर दिनेश व वेदपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार को पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया- वायरल वीडियो 15 अगस्त का है। घरबरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के विवाद हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा उनका समझौता करने की कोशिश की गई। इस दौरान उसी के साथ उनका विवाद हो गया। तत्काल प्रभाव से इस मामले में पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय गया है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त