कांग्रेस पार्टी में हो रहा असंतोष, सूची जारी होने के बाद दावेदारों ने बढ़ाई मुश्किलें

द न्यूज़ 15
उत्तराखंड। विधानसभा चुनाव पास आते ही कांग्रेस पार्टी ने पद बाटने की बारिश करदी करीब महीने भर में ही कांग्रेस ने 100 से ज्यादा प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव बना डाले हैं। पद बांटने की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीस दिसंबर 2021 से शुरू की थी।
सामान्य दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका पद देने से कतराने वाली कांग्रेस ने चुनावी असंतोष थामने के लिए पदों को बाँटना शुरू कर दिया।
हाईकमान से फ्रीहैंड मिलते ही उन्होंने एक ही झटके में 109 कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव बना दिया। 13 जिले के उत्तराखंड में कांग्रेस के पहले ही एक प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष काम कर रहे थे। अब कार्यकारी अध्यक्षों की संख्या पांच हो गई है। इसके बाद महामंत्री और प्रवक्ता भी बनाए गए हैं और यह सिलसिला जारी है।
हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष का अधिकार है कि वो कभी भी किसी भी कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दे सकते हैं।
ज्योति को अध्यक्ष बना किया शांत: लैंसडौन सीट से टिकट की प्रबल दावेदार ज्योति रौतेला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी असंतोष थामने की कवायद के तहत बनाया गया। यह सीट कांग्रेस ने हाल में भाजपा से निष्कासित डॉ. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत को दे दी है। राजपुर सीट से टिकट की दावेदार कमलेश रमन और कैंट सीट से दावेदार रही आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर प्रमोशन देकर शांत करने की कोशिश की गई।

Related Posts

मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

Continue reading
राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!