भगवान बुद्ध के संदेशों को प्रचारित करने की जरूरत’ : राज्यपाल

बोधगया । वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचारों को प्रचारित करने की जरूरत है।‌ आज दुनिया के कई देशों में युद्ध हो रहा है। ऐसे में बुद्ध के विचारों को आत्मसात करके ही शांति लाई जा सकती है।

 

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती मनाई जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने महाबोधि मंदिर के प्रांगण में स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे मोमबत्ती जलाकर बुद्ध जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उनके द्वारा प्रज्ञा नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर विश्व के कई देशों के धर्मगुरु, भिक्षु व श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचारों को प्रचारित करने की जरूरत है। आज दुनिया के कई देशों में युद्ध हो रहा है। ऐसे में बुद्ध के विचारों को आत्मसात करके ही शांति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू, मुस्लिम, इसाई हो या सिक्ख, हमलोग सभी एक ही धर्म, एक ही संस्कृति के प्रवाहक है।

उन्होंने कहा हम लोगों को एक साथ रहने की जरूरत है। आज के इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। बोधगया आकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं, क्योंकि यहीं पर गौतम सिद्धार्थ ने ज्ञान प्राप्त कर दुनिया को मध्यम मार्ग का रास्ता बताया था और वे बुद्ध बने थे। ऐसे में इस भूमि का काफी महत्व है। आज के इस कार्यक्रम में थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका सहित कई देशों के श्रद्धालु आए हुए हैं।

हम उनके प्रतिनिधि को भी धन्यवाद देते हैं, वे यहां बुद्ध के विचारों को लेने आए हैं। बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही मानवता का कल्याण होगा। ऐसे में यहां आने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद देते हैं।

इससे पूर्व भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया में आज उनकी 2568वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा 80 फीट विशाल भगवान बुद्ध मूर्ति के पास से निकली, जो कई सड़क मार्ग से होते हुए विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक पहुंची।शोभायात्रा में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जो बुद्धम शरणम गच्छामि का जयघोष करते हुए चल रहे थे। कई श्रद्धालुओं ने हाथों में पंचशील ध्वज ले रखा था। इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी