हेलीकॉप्टर में केक कटिंग पर चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को बताया नादान, किया बड़ा दावा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में केक कटिंग को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इस पर गुरुवार को एलजेपी आर के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नादानी में लोग ऐसी हरकत करते हैं. दिन कितने बचे हैं और ऐसे में थोड़ा सा सब्र और आज 23 तारीख हो गई है और 4 जून को परिणाम आ जाएगा।

चार तारीख को पता चल जाएगा मिर्ची किसको लगी है? जो पांच चरण का मतदान हुआ है इन पांच चरण के मतदान में 315 से 325 सीटों के आसपास एनडीए गठबंधन पहुंच चुका है।चिराग पासवान ने कहा कि बचा छठा और सातवां चरण उसमें हम लोग 400 पार करेंगे। जो लोग इतने बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं जो 2019 में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इस बार उनका गठबंधन एक सीट जो पिछली बार निकाल लिए थे। इस बार वह सीट भी हमारे खाते में आ रही है।

बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार गुरुवार शाम थम जाएगा। इस बीच, राजद के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने 200 जनसभाएं पूरी कर लेने के उपलक्ष्य में केक काटा। इसका एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों नेता 200 रैलियां करने के मौके पर केक काटते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वीआईपी के नेता मुकेश सहनी राजद के नेता तेजस्वी यादव को सरप्राइज देने की बात करते नजर आ रहे हैं. हेलीकॉप्टर में केक काटने का यह वीडियो गुरुवार को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी