धर्मियों के लिए राम, विधर्मियों के लिए परशुराम बनने की आवश्यकता : आशुतोष

-शेखपुरा में भगवान परशुराम जयंती पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन का भव्य आयोजन
-हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

शेखपुरा/पटना।ब्यूरो।

शेखपुरा जिले के सुंदर सिंह महाविद्यालय, मेहुस में मंगलवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, संगठन के कार्यकर्ता और परशुराम भक्त शामिल हुए। भव्य शोभायात्रा और विशाल जनसभा ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना दिया।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा, “अब समय त्याग का नहीं, प्रहार का है। हमें धर्मियों के लिए राम और विधर्मियों के लिए परशुराम बनना होगा।” उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रवादी नागरिकों को आत्मरक्षा हेतु हथियार रखने की अनुमति देने की मांग की, जैसे कि इजराइल जैसे देशों में प्रावधान है।

आशुतोष कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “राष्ट्र की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की भी पूजा आवश्यक है।” उन्होंने युवाओं को वोट की ताकत पहचानने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान परशुराम के विचार आज भी समाज को एकजुट कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित कई नेताओं ने भी समाज को संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए सजग रहने पर बल दिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव गौतम कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के सिद्धांत अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण सिंह चौक, बरबीघा से निकली शोभायात्रा, जो गंगटी मोड़, कुटौत, कुसेढ़ी होते हुए महाविद्यालय परिसर में पहुंची, ने जनसभा का रूप ले लिया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, मनोज सिंह, गौरव सिंह, रितेश कुमार, अंशु कुमार, अभिषेक, दीपू समेत कई कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा। लोकगायक शिवेश मिश्रा, भाजपा नेता राहुल यादव (नोएडा), किशलय किशोर, मुखिया रवि रंजन कुमार जैसे युवा चेहरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी