अब घूंघट नहीं नेतृत्व की पहचान हैं महिलाएं

‘महिला संवाद’ कार्यक्रम से उभर रही सशक्त कहानिया

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाएं -बन रहीं आर्थिक और सामाजिक बदलाव की प्रतीक

मुजफ्फरपुर।ब्यूरो।

कभी परंपराओं की बेड़ियों में जकड़ी रहने वाली महिलाएं अब समाज में बदलाव की अगुआ बन रही हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपनी बात बेबाकी से रख रही हैं, आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम कर रही हैं और सामाजिक कुरीतियों को तोड़ते हुए समाज को एक नई दिशा दे रही हैं।

इस कार्यक्रम में शामिल महिलाएं अब न सिर्फ स्वरोजगार, शिक्षा, और सामुदायिक विकास की बातें कर रही हैं, बल्कि गांव के विकास में भागीदारी निभाने के लिए भी कमर कस चुकी हैं। प्रत्येक संवाद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है और छात्राएं भी इसमें सक्रिय रूप से जुड़ रही हैं।

18 अप्रैल से शुरू हुआ यह कार्यक्रम जिले के 16 प्रखंडों में चल रहा है, जहां अब तक 500 से अधिक ग्राम संगठनों ने प्रतिदिन दो संवादों का सफल आयोजन किया है। कुल 3507 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। हर आयोजन में औसतन दो घंटे का संवाद होता है, जिसमें सरकारी योजनाओं पर आधारित लघु वीडियो, लीफलेट, और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पत्र महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है।

सशक्त महिलाएं, सशक्त गांव:

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब सशक्तिकरण की प्रतीक बन चुकी हैं। वे न सिर्फ अपनी उपलब्धियों को साझा कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में यह देखा गया कि महिलाएं अब केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की भागीदार बनने की ओर अग्रसर हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं कहती हैं: “पहले हम घर से बाहर कदम नहीं रखती थीं, लेकिन अब गांव की योजनाओं में हमारी बात सुनी जा रही है और हम नेतृत्व कर रही हैं।”

संगठन और सहयोग की मजबूत बुनियाद:

इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे जीविका महिला ग्राम संगठनों की सक्रिय भूमिका है। ग्राम संगठन की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सामाजिक कार्य समिति की सदस्य महिलाएं आयोजन समिति का हिस्सा हैं। नोडल अधिकारी, सामुदायिक समन्वयक, और क्षेत्रीय समन्वयक इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

महिला संवाद में प्राप्त आकांक्षाओं को मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम संगठन से औसतन 30 आकांक्षाएं सामने आ रही हैं, जो भविष्य की नीतियों के निर्माण में आधार बनेंगी।

कार्यक्रम के समापन पर लिया जा रहा संकल्प:

महिलाएं घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ सजग रहने का संकल्प ले रही हैं।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी