नालंदा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

 30 राउंड गोलीबारी के बीच कुख्यात लाल बादशाह फरार

नालंदा । संवाददाता।

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीह गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से लगभग 30 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात अपराधी लाल बादशाह को उसके साथियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुख्यात बदमाश लाल बादशाह अपने करीब 10 साथियों के साथ गांव के एक खंधा क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा था। गश्त कर रही पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली, जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाल बादशाह समेत चार अपराधियों को पकड़ लिया।

हालांकि, इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे अन्य बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन अपराधी अपने मुख्य सरगना को लेकर फरार हो गए। इस गोलीबारी में एक दरोगा और एक सिपाही बाल-बाल बचे।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और इलाके में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि लाल बादशाह इस्लामपुर और उसके आसपास के इलाकों में दहशत का पर्याय बन चुका है। उस पर आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया