बिजनौर शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में आज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चांदपुर बसंती देवी धर्मशाला में बैठक की जिसमें लोकसभा में कल पारित होने वाले बिल का विरोध विपक्ष गठबंधन द्वारा किया गया जिससे समस्त नारी समाज व नारी का सम्मान करने वाले लोगों में विपक्षी पार्टियों के प्रति भारी आक्रोश है , आज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बसंती देवी धर्मशाला से जुलूस के रूप में काला कपड़ा दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए फवारा चौक से रेलवे स्टेशन तक विरोध करते हुए गए इस दौरान वीर सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा जिस तरह नारी समाज का अपमान किया है इससे यह साबित हो गया है कि यह लोग नहीं चाहते कि देश की बेटियां आगे बढ़े इनकी सोच आज भी महिलाओं को नीचा दिखाने की है जहां एक और नारी चांद तक पहुंच कर देश का नाम रोशन कर रही हैं हमें गर्व होना चाहिए भारतीय नारी पर भारतीय नारी इस सम्मान के पात्र है शिवसेना सदैव महिला सशक्तिकरण का सम्मान करती है और करती रहेगी
इस दौरान ऋतुल शर्मा,मुकेश लंम्बा, डॉ दिनेश तोमर, शशि कुमार, विजय मोहन गुप्ता, राजीव अहलावत, भूपेंद्र कुमार, मोहित राजपूत, मनोज कुमार, संदीप चौहान, दीपक कुमार, अरुण सैनी, मंजीत सैनी, पुलकित त्यागी, राहुल त्यागी,राकेश ठाकुर, दीपक देशवाल आदि मौजूद रहे








