मां और भाई को मार डाला युवती ने!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के  थाना कांठ इलाके में स्थित भैंसली जमालपुर गांव में बुधवार को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती ने अपनी ही मां और भाई की लोहे की रॉड से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उसका मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे वो नाराज थी. पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है.

खबर के मुताबिक 19 साल की अनीता मानसिक रूप से कमजोर थी, बीते काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था. इसी बीच बुधवार को उसका किसी बात को लेकर मां और भाई के साथ विवाद हो गया, जिससे वो बुरी तरह नाराज़ हो गई थी. जिसके बाद उसने ये ख़ौफनाक कदम उठा लिया.

 

मानसिक रूप से कमजोर बेटी ने किया हमला

 

मृतक 50 वर्षीय मुन्नी के परिवार में उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं. जिनमें अनीता मानसिक रूप से कमजोर है. घटना के समय बड़ा बेटा और दो बेटियां गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे, बुधवार शाम 7 बजे मुन्नी का 21 वर्षीय बेटा अर्जुन अपने काम से वापस लौटा, जिसके बाद वो कमरे में आराम करने चला गया. इस बीच किसी को इस बात का एहसास नहीं था कि अनीता के मन में क्या चल रहा है.

 

लोहे की रॉड से मां और भाई की हत्या

 

अर्जुन जब कमरे में लेट गया तभी अनीता वहां आई और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया और मार-मारकर भाई को अधमरा कर दिया. बेटे के चीखने की आवाज़ सुनकर मां मुन्नी देवी उसे बचाने के लिए कमरे में दौड़ी लेकिन अनीता ने अपनी मां पर भी रॉड से हमला कर दिया और उसके सिर में एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

यूपी में आसमान से बरस रही आग!  22 जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, बाहर निकलना हुआ मुश्किल

 

इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है, बेटी के हाथों मां और भाई की हत्या से हर कोई सन्न रह गया. घटना की सूचना मिलते हुए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम ये मामला सामने आया, जब दिमागी रूप से कमजोर एक लड़की ने अपनी मॉं और भाई की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के पीछे कुछ पारिवारिक कलह भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ने दोहरे हत्याकांड देने वाली युवती को अपनी कस्टडी में ले लिया है और अब उसकी मानसिक स्थिति जांचने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया