युवक ने दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पुलिस पर लगाया आरोप

द न्यूज़ 15
हरिनगर। दिल्ली के हरिनगर में हुई झपटमारी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके दोस्त को हिरासत में लिया और माया पूरी के ठाणे में लगाए। हालांकि, आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया, लेकिन बगैर कुछ गलत किए थाने ले जाए जाने से बेइज्जत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
युवक ने आत्महत्या से पहले बनाए तीन मिनट का एक वीडियो बनाया जिसमे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से अपने परिवार की बेइज्जती होने की बात कही है। हरिनगर थाना पुलिस ने सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, तीन जनवरी को मायापुरी थाना पुलिस को मुकेश नाम के शख्स ने मोबाइल झपटमारी की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल जो शख्स कर रहा है, वह सूरज नाम के युवक के संपर्क में है। पुलिस ने सूरज की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह परिवार के साथ पीली कोठी, हरिनगर में रहता है और कपड़े की दुकान में काम करता है। मायापुरी थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने और उसकी पहचान करने के लिए सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में सूरज ने अंकित और उसके भाई अभिषेक के बारे में बताया, जिसके जरिए पुलिस अभिषेक तक पहुंच गई। अभिषेक के पकड़े जाने पर पुलिस ने सूरज को छोड़ दिया। घर आकर सूरज बेहद परेशान था। उसने वीडियो बनाया और फंदे से लटककर जान दे दी।
खुदकुशी से पहले बनाए तीन मिनट के वीडियो में सूरज रोते हुए कह रहा है कि मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी पुलिस मुझे थाने लेकर गई। इससे मेरे परिवार की बेइज्जती हुई है। रविवार को मैं काम पर गया हुआ था। एक पुलिस वाले ने मेरे घर से कॉल कर कहा कि वह मायापुरी थाने से बोल रहा है। कुछ काम है, आ जाओ। मैं घर आया तो दो पुलिसकर्मी सबके सामने मुझे बाइक पर बिठाकर थाने ले गए।
युवक ने वीडियो में कहा है कि थाने में मुझसे कहा गया कि अंकित को बुला दो तो हम तुझे छोड़ देंगे। मैं अंकित को बुला लाया तो अंकित के भाई को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद पुलिस को अभिषेक भी मिल गया। अभिषेक के आने बाद पुलिस ने मुझे घर भेज दिया। मेरी कोई गलती नहीं थी। फिर भी पुलिस मुझे अपने साथ थाने लेकर गई, वह भी घर से। क्या मेरे मां-बाप की कोई इज्जत नहीं है? मैं इस वजह से बेहद अवसाद में हूं आत्महत्या कर रहा हूं।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार