हैवानियत की हद, दिल्ली में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप

द न्यूज़ 15
तिलक नगर| पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar) में बिस्तर पर पड़ी एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज होने के महज 16 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 30 वर्षीय आरोपी पास के ही मोहल्ले में रहता है और सफाईकर्मी का काम करता है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT बनाई थी। पीड़ित महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है और पिछले सात महीनों से बिस्तर पर पड़ी हुई है।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने शुरू में चोरी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन सोमवार को परिवार के आरोपों के बाद यौन उत्पीड़न और पिटाई की धाराएं भी जोड़ दीं। और जब यह घटना हुई तब वह घर पर अकेली थी। परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर जब बेटी टहलने के लिए निकली तो एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया।
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दोपहर करीब 12.30 बजे घर में घुसा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया और दोपहर 1.30 बजे से पहले चला गया। परिजनों के अनुसार, महिला की बेटी जब घर लौटी तो उसने देखा कि पीड़िता के कपड़े फटे हुए थे और पर उसका खून बह रहा था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान पास के इलाके में काम करने वाले सफाईकर्मी के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “तिलक नगर में बुजुर्ग महिला के यौन उत्पीड़न के मामले को सुलझा लिया गया है। इस ब्लाइंड मामले में अपराधी 16 घंटे के भीतर पकड़ा गया। पीड़िता का मोबाइल फोन उसके पास से बरामद किया गया है। आरोपी पास के इलाके में रहता है और एक सफाईकर्मी का काम करता है।”
घटना के बाद पीड़ित महिला के पोते के दोस्त ने ट्विटर पर लिखा, ‘परिवार के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें मेनीपुलेट किया था। उनसे कहा कि रेप का केस दर्ज करने पर “बदनामी होगी”। उन्हें बताया गया कि उन्हें और बेइज्जती का सामना करना पड़ सकता है। यह लिखित शिकायत का हिस्सा है जिसे परिवार ने पुलिस को सौंप दिया है।”
उन्होंने पहले लिखा था, “मेरे दोस्त की 87 वर्षीय बिस्तर पर पड़ी दादी के साथ कल दिल्ली के तिलक नगर में बलात्कार किया गया था। उन्हें चोटें भी लगी हैं। दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है।”
पीड़िता के परिचितों और रिश्तेदारों के मुताबिक, बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी शुरू में घबराई हुई थीं, इसलिए मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मेडिकल जांच नहीं हो सकी। परिवार चाहता था कि मेडिकल टीम उनके घर आकर जांच करे क्योंकि पीड़िता बिस्तर पर थी। बाद में, एक टीम मेडिकल टेस्ट के लिए उनके घर आई, लेकिन परिवार के सदस्यों के अनुसार टीम वापस लौट गई क्योंकि उनके पास मेडिकल के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की बेटी ने शुरू में मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि बेटी ने बताया कि एक व्यक्ति गैस ठीक करने के बहाने उसके घर में घुसा और अपने साथ एक मोबाइल फोन ले गया। पुलिस ने उसके बाद चोरी की FIR दर्ज की।

Related Posts

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में सरकारी जमीन…

Continue reading
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

विजयादशमी पर अधर्म पर धर्म और बुराई पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

  • By TN15
  • October 21, 2026
डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

  • By TN15
  • October 21, 2026
23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा