कार्यकर्ताओं ने लिया शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प

पूसा के दक्षिणी हरपुर में माले का 56वाँ स्थापना दिवस और काॅमरेड लेनिन की 155वीं जयंती मनाई गई

पूसा। भाकपा-माले का 56वाँ स्थापना दिवस एवं काॅमरेड लेनिन की 155वीं जयंती पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर में हर्षोल्लास एवं क्रांतिकारी जोश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव भाग्यनारायण राय ने की, जबकि संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

प्रखंड सचिव अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाकपा-माले ने बीते 55 वर्षों में अपने क्रांतिकारी संकल्प को और भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं, सांप्रदायिक हमले बढ़ते जा रहे हैं और काॅरपोरेट लूट व जनकल्याण की योजनाओं पर हमले तेज हो गए हैं। ऐसी परिस्थिति में जनता की क्रांतिकारी पार्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य महेश सिंह, रौशन कुमार, प्रखंड कमेटी सदस्य दिनेश राय, रविंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, उषा साहनी, राजाराम सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र राय, बबीता देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, बेबी कुमारी, पल्लवी कुमारी, ममता देवी, जगदेव राय, रामविलास राय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान