“हुआ पृथ्वी ध्वजारोहण, संविधान में पृथ्वी को स्थान देने की मांग”

दरभंगा।संवाददाता।

वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) और बहेड़ा पब्लिक स्कूल (बीपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘पृथ्वी ध्वजारोहण’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मिथिला पाग और शाल अर्पण कर अतिथियों के स्वागत से हुई।

ध्वजारोहण का कार्य डब्ल्यूएनडी अध्यक्ष व लेखक डॉ. जावैद अब्दुल्लाह और ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व निदेशक सुरेन्द्र झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात यूनेस्को द्वारा स्वीकृत पृथ्वीगान (रचनाकार: अभय कुमार) पर सलामी दी गई।

डॉ. जावैद अब्दुल्लाह ने अपने संबोधन में पृथ्वी को “ब्रह्मांड रूपी गाँव में एकमात्र घर” बताते हुए इसकी रक्षा को साझी जिम्मेदारी करार दिया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में पृथ्वी को स्थान देने की अपनी दीर्घकालिक मांग को दोहराते हुए कहा, “जब तक पृथ्वी का अधिकार नहीं, तब तक अधिकारों की बात अधूरी है।”

मुख्य अतिथि सुरेन्द्र झा ने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमें पृथ्वी से प्रेम करना होगा, उसकी रक्षा करनी होगी और प्रकृति के साथ सामंजस्य में आगे बढ़ना होगा।”

विद्यालय के प्राचार्य ए. एम. रिज़वी ने पेड़ लगाने और जल संरक्षण को जीवनशैली में शामिल करने की बात कही। उन्होंने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी और नाटक प्रस्तुत किए गए। ‘सेव ट्री, सेव अर्थ’ और ‘ट्री इज़ अवर लाइफ़’ विषयक नाटकों का निर्देशन शिवानी राय (कक्षा 10) और सुप्रिया झा (कक्षा 9) ने किया। इन नाटकों में एलकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने भाग लिया।

शिक्षक ताबिश अहमद, राजीव पाठक, हेम लता, दिवाकर झा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश झा ने किया।

  • Related Posts

    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का दांव! 

    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    • By TN15
    • October 22, 2026
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब