महन्त दर्शन दास महिला महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया

वक्ताओं ने स्वच्छ ऊर्जा और वृक्षारोपण पर दिया जोर

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

महन्त दर्शन दास महिला महाविद्यालय में आज मंगलवार को भौतिकी विज्ञान एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 55वां पृथ्वी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डी. पी. दास और प्रोफेसर राजीव कुमार झा ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. आशा सिंह यादव ने किया। डॉ. डी. पी. दास ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संसाधनों के समुचित उपयोग और प्रदूषण रहित पृथ्वी की ओर कदम बढ़ाने की अपील की। वहीं, प्रोफेसर राजीव झा ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि अन्य ग्रहों की तलाश करने से बेहतर है कि हम अपने ग्रह को रहने योग्य बनाएं।

प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने अध्यक्षीय भाषण में प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण देने की अपील की।

विशेष प्रवेश डॉ. नवनीता (भौतिकी विभागाध्यक्ष) ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता कुमारी (भूगोल विभाग) ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान