राजस्‍थान का गांव, जहां पहली बार घोड़ी पर बैठकर शान से निकला दलित दूल्‍हा, जय भीम के नारों वाला गूंजा गीत  

द न्यूज 15 

जयपुर। राजस्थान में कई गांव ऐसे रहे हैं जिनमें दबंग लोगों की वजह से दलित दूल्हा घोड़ी पर बैठकर नहीं जा सकता था। बूंदी जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हा पहली बार घोड़ी पर बैठकर गाँव में निकला। यह मामला पुलिस अधीक्षक जय यादव की निगरानी में हुआ। इस गांव से  दलित दूल्हे 27 वर्षीय श्रीराम मेघवाल की बारात निकली। इस दौरान श्रीराम मेघवाल सफेद रंग की शेरवानी में थे और साथ ही तलवार पकड़े हुए घोड़ी पर सवार होकर वैवाहिक स्थल पर रवाना हुए। यह मामला अपने आप इसलिए भी विशेष है कि राजस्थान में दलित दूल्हों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने देने खबरें अक्सर आती रही हैं।
दरअसल ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पुलिस-प्रशासन की तरफ से बूंदी जिले के 30 गांव चिन्हित किए हैं। इसी के तहत इन गांवों में “ऑपरेशन समानता” की शुरुआत की गई। जिसमें चड़ी गांव में दलित दूल्हे ने घोड़ी पर बैठकर बिंदौली निकाली। इसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों के साथ बक्शपुरा गांव निकली बारात का स्वागत किया। इस बारात की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था। दूल्हा खुद पुलिसकर्मियों से घिरा हुआ था। उसकी सुरक्षा एकदम वीवीआईपी की तरह थी। इस दौरान बारात में डीजे पर ‘जय भीम’ के नारे लगाने वाले गीत भी बजाए गए।
दूल्हा बने श्रीराम मेघवाल ने कहा, “आजादी के बाद से मैं इस तरह से घोड़ी पर चढ़ने वाला पहला दलित दूल्हा हूं। यह उस मानसिकता को बदल देगा जो दलितों को हमेशा नीचे रखने की बात करते हैं। यह समानता की दिशा में एक अच्छा कदम है।” बता दें कि मेघवाल और उनकी दुल्हन द्रौपदी की शादी सोमवार को बूंदी पुलिस और जिला प्रशासन की पहल के बीच आयोजित की गई थी। इस तरह के समारोह को लेकर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सभी गांवों में समानता समितियां बनाई गई हैं। जो इस तरह के मामलों की देखरेख करेंगी। इन समितियों में सभी समाजों के लोगों व जनप्रतिनिधियों को भागीदार बनाया गया है। क्षेत्र के थाना अधिकारियों को आपसी सद्भावना कायम कराने का जिम्मा सौंपा गया है। गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान पुलिस ने खुलासा किया कि पिछले 10 सालों में दलित दूल्हों को घोड़े की सवारी करने से रोकने को लेकर 76 मामले दर्ज किए थे।

Related Posts

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
  • TN15TN15
  • August 6, 2026

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कश्मीर घाटी के शोपियां…

Continue reading
एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
  • TN15TN15
  • August 4, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय की करीबी मित्र एक्ट्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

  • By TN15
  • August 6, 2026
AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

  • By TN15
  • August 6, 2026
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

  • By TN15
  • August 6, 2026
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

  • By TN15
  • August 6, 2026
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

  • By TN15
  • August 6, 2026
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

  • By TN15
  • August 6, 2026
9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!