अन्ना हजारे का आरोप: चीनी मिल बिक्री में हुआ 25 हजार करोड़ का घोटाला, अमित शाह को पत्र लिखकर जांच की मांग की

 द न्यूज 15 

नई दिल्ली। भले ही महाराष्ट में भ्र्ष्टाचार दिखाई दिया हो पर प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे को आख़िरकार देश में भ्र्ष्टाचार दिखाई देने लगा है। अन्ना हजारे ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में सहकारी चीनी मिलों की बिक्री में कथित तौर पर 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले और बेहद कम कीमतों पर उनकी खरीद की सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग की है। शाह को लिखे अपने पत्र में हजारे ने अनुरोध किया कि कथित घोटाले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जाए।
नेताओं की मिलीभगत का लगाया आरोप : हजारे ने लिखा, हम 2009 से मामूली कीमत पर राजनेताओं की मिलीभगत से चीनी मिलों की बिक्री के खिलाफ और सहकारी वित्तीय संस्थानों में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। 2017 में हमने मुंबई में एक शिकायत दर्ज की थी और शिकायत की जांच के लिए एक डीआईजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया था।
उन्होंने कहा कि दो साल बाद एक क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई जिसमें कहा गया था कि कोई अनियमितता नहीं पाई गई। अगर महाराष्ट्र सरकार 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है, तो कार्रवाई कौन करेगा? उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों के कल्याण और सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह एक अच्छा उदाहरण होगा यदि केंद्र एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करके महाराष्ट्र में चीनी मिलों की बिक्री की जांच करे। हजारे ने अपने पत्र में किसी भी सहकारी चीनी मिल के नाम का जिक्र नहीं किया।

Related Posts

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले…

Continue reading
सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
  • TN15TN15
  • November 23, 2026

सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

  • By TN15
  • November 25, 2026
इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

  • By TN15
  • November 25, 2026
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

  • By TN15
  • November 25, 2026
Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

  • By TN15
  • November 25, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

  • By TN15
  • November 25, 2026
कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

  • By TN15
  • November 25, 2026
यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि