सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर का त्रिवार्षिक नौवां जिला सम्मेलन हुआ संपन्न

नोएडा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू गौतम बुध नगर कमेटी का त्रिवार्षिक नौवां जिला सम्मेलन आज 21 सितंबर 2025 को सामुदायिक केंद्र अंबेडकर भवन सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्मेलन की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में सीटू जिला महासचिव रामसागर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर व्यापक विचार विमर्श कर पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा के साथ- साथ आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना/ दिशा तय की गई साथ ही नई जिला कमेटी का चुनाव किया जिसमें मुकेश कुमार राघव अध्यक्ष, रामसागर उपाध्यक्ष, राम स्वारथ महासचिव, गंगेश्वर दत्त शर्मा व नरेंद्र पांडे सचिव, पारस रजक सह सचिव सुनील पंडित कोषाध्यक्ष तथा लता सिंह, पूनम देवी, किरण देवी, रंजीत तिवारी, मौ. फिरोज, राम सूचित, धर्मेंद्र गौतम, गुडिया देवी, हरि गुप्ता, जोगेन्द सैनी, मोहन सिंह, राजकरण सिंह, मनोज शाह, बलराम चौधरी, रामकिशन सिंह को जिला कमेटी सदस्य चुनाव गया। साथ ही जिले में मेहनतकशों के ज्वलंत मुद्दों व कई प्रस्तावों पर चर्चा कर संघर्ष की रूपरेखा तय की गई।
सम्मेलन में सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनुराग सक्सैना ने उद्घाटन भाषण व राज्य अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड़ ने समापन भाषण रखा। सम्मेलन में प्रस्तुत रिपोर्ट पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व सुझाव रखें। सम्मेलन में किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा, जनवादी महिला समिति समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, डूटा शिक्षक संघ के नेता कामरेड राजीव कुंवर ने बधाई संदेश रखा। सम्मेलन में झंडा रोहण कामरेड नरेंद्र पांडे ने किया तथा अध्यक्षता मुकेश कुमार राघव, हुक्म सिंह, अमीचंद ने किया।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए