मौत के बाद भी युवक से चिपका रहा सांप!

 चिता पर ही छोड़ा,  सवाल- पोस्टमार्टम के दौरान क्यों नहीं दिखा?

 बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति को सांप काटने के बाद उसे झाड़ फूंक के लिए ले जाया गया। उसके बाद हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जब उसकी मौत हो गई तो पुलिस जांच के लिए आई। इसके बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहां से आने के बाद जब उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था और उसे मुखाग्नि देने का समय आया, तब उसके शरीर से पौने दो फीट का सांप बाहर निकला, जिसने उसे काटा था।
मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र का है। यहां कुंभी गांव के रहने वाले 41 वर्षीय धर्मवीर कुमार यादव को 22 अगस्त की रात सांप ने डस लिया। परिजनों ने बताया गुरुवार की शाम धर्म वीर कुमार अपने गाय को चारा देने के लिए हरा चारा उठा रहा था। इस दौरान किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इसके बाद उसे भगवती स्थान में झाड़-फूंक किया, लेकिन भगवती स्थान में जब हालत बिगड़ने लगे तो ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए निजी अस्पताल दल सिंह सराय ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
धर्मवीर की मौत के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 23 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया उसके बाद शाम को सिमरिया घाट पर मृतक का शव दाह संस्कार के लिए पंहुचा। धर्म वीर यादव को मुखाग्नि दे रहे 10 वर्षीय पुत्र शिवशंकर कुमार ने बताया जब अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लाश दे रहे थे तो सांप निकला। मोबाइल फोन से ग्रामीणों ने सांप की तस्वीर ली और उसे मार दिया। सांप रसेल वाइपर प्रजाति का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का दावा है कि चिता से निकलने वाला सांप वही है, जिसके काटने से धर्मवीर की मौत हुई थी। हालांकि, इस दावे पर यकीन करना मुश्किल है। क्योंकि, सांप काटने के बाद धर्मवीर को झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। अंत में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद लाश गांव आई। गांव के लोगों ने उनका शव उठाया और श्मशान घाट तक ले गए। इस दौरान सांप कैसे धर्मवीर के शरीर से चिपका रहा।आशंका जताई जा रही है कि सांप डसने के बाद धर्मवीर के पैंट के अंदर जाकर फंस गया था, जो दाह संस्कार के दौरान कपड़ा खोलने पर बाहर निकाला होगा। संभावना यह भी है कि जिस सांप ने धर्मवीर को काटा हो वो कोई और हो और चिता में दूसरा सांप आ गया हो।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया