बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेगी जनसुराज पार्टी, 40 सीट पर महिला उम्मीदवार

 प्रशांत किशोर का ऐलान

दीपक कुमार तिवारी

पटना । जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही यह भी कहा कि पार्टी 40 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। वहीं 2030 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 70 से 80 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। प्रशांत किशोर रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित जन सुराज महिला संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी, तब तक उनकी भागीदारी समाज में समानता के आधार पर नहीं हो सकती है। इसलिए इस बार चुनाव में 40 महिलाओं को कैडिडेट के तौर पर खड़ा किया जाएगा। प्रशांत किशोर ने यह भी मांग की कि महिलाओं को रोजगार और व्यापार करने के लिए 4 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिले, इसके लिए सरकारी गारंटी जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में इस बार जनता की सरकार बनने वाली है, 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के गठन का ऐलान किया जाएगा।
प्रशांत किशोर ने जातीय जनगणना की मांग पर कहा कि राहुल गांधी को सबसे यह बताना चाहिए कि जाति जनगणना से अगर गरीबी दूर होती, तो बिहार में गरीबी दूर क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस की सरकार देश में था। इस दौरान जाति जनगणना करा कर देश की गरीबी क्यों नहीं दूर की गई।

  • Related Posts

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?