बांझपन के लिए मोबाइल भी जिम्मेदार?

 25-30 की उम्र में कर लेनी चाहिए शादी,  कार्यशाला में पहुंचे चिकित्सकों की राय

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार की राजधानी पटना में इंडियन फर्टिलिटी सोसायटी की बिहार शाखा ने शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि देर से शादी, मोटापा, और गलत जीवनशैली बांझपन के प्रमुख कारण बन रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यशाला में इंडियन फर्टिलिटी सोसायटी के विशेषज्ञ डॉ सतीश कुमार अडिगा ने कहा कि आजकल युवक-युवतियों में देर से शादी करने का चलन बढ़ रहा है, जो बांझपन का एक बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवेश में अगर शादी 25 से 30 वर्ष के बीच कर दी जाए तो प्रजनन के दृष्टि से बेहतर माना जाता है। 35 वर्ष के बाद युवक-युवतियों की शादी बांझपन की समस्या पैदा कर रही है। डॉ अडिगा ने यह भी बताया कि मोटापा भी बांझपन का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। उन्होंने युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में संगठन के संयुक्त सचिव डॉ दयानिधि ने कहा कि शोधों से पता चला है कि पैंट की जेब में मोबाइल रखने से पुरुषों के शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहने की सलाह दी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मंजू गीता मिश्रा ने युवाओं को जंक फूड से परहेज करने और घर का बना खाना खाने की सलाह दी।
वहीं, डॉ. मीना सामंत ने कहा कि बांझपन एक गंभीर समस्या है और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर युवक-युवतियों में बांझपन के प्रति जागरूकता आ गई तो उससे बचाव का रास्ता निकाला जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ कल्पना ने बताया कि आजकल 100 में से 15 लोग बांझपन का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?