योगी को काला झंडा दिखाने पर भा गई थी लाल टोपी को!  यूपी की सबसे युवा प्रत्याशी हैं पूजा शुक्ला

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूजा शुक्ला सबसे युवा प्रत्याशी हैं। पूजा शुक्ला की सियायत में राह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने का बाद खुली है। करीब पांच साल पहले सीएम योगी को काला झंडा दिखाने वाली पूजा शुक्ला को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ नॉर्थ से उम्मीदवार घोषित किया है। पूजा शुक्ला की उम्र 25 साल है।
पूजा शुक्ला जून 2017 में तब सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने 10 अन्य लोगों के साथ लखनऊ यूनिर्वसिटी रोड पर सीएम योगी के काफिले को रोकने की कोशिश की थी और सरकार के नीतियों के विरोध में काला झंडा दिखाई थीं। यहीं से पूजा शुक्ला की राजनीति में पैठ बढ़ी और वो फिर धीरे-धीरे राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गईं।
पीटीआई से बात करते हुए पूजा शुक्ला ने बताया ‘7 जून,2017 को जब सीएम योगी हिंदी स्वराज दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस जा रहे थे तभी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र सड़क पर बैठ गए थे और उनके काफिले रोका, उन्हें काले झंडे दिखाए और राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।’  पूजा शुक्ला ने बताया कि सीएम को काला झंडा दिखाने और काफिला रोकने को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अगले दिन जेल भेज दिया गया। पूजा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। घटना को याद करते हुए पूजा शुक्ला ने कहा कि हमने कभी ऐसा सोचा नहीं था।
मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष से हुईं प्रभावित :  समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर पूजा शुक्ला ने कहा कि गिरफ्तारी और जेल जाने के 20 दिन बाद वो रिहा हुईं और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और पार्टी की छात्र साखा समाजवादी छात्र सभा का उभरता चेहरा बनीं। पूजा ने आगे कहा कि वो मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष और अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित थीं। इसके अलावा, एक युवा के रूप में मुझे लगता है कि सपा लोकतांत्रिक मूल्यों के करीब है।
युवाओं के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखना है : पूजा शुक्ला ने कहा कि सीएम का विरोध करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय ने कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा थी। जिसके लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को मजबूर होना पड़ा और विरोध में शामिल सभी छात्रों को प्रवेस की अनुमति दी गई। एक राजनेता के रूप में, शुक्ला ने कहा, वह युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखना चाहती हैं।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम