असंध की जनता मेरा परिवार, यह जीत मेरी न होकर असंध की जनता की जीत : योगेंद्र राणा

असंध हल्के के लंबित विकास कार्य जल्द होंगे पूरे।

करनाल, (विसु)। असंध विधानसभा से विधायक योगेंद्र राणा ने अपने असंध विधानसभा क्षेत्र के धन्यवादी दौरे के दौरान गांव औंगद , बिर्चपुर , बंदराला और असंध अनाज मंडी का दौरा किया और लोगों के बीच पहुंचकर ग्रामवासियों द्वारा विधानसभा चुनाव में दिए गए मतदान रूपी आशीर्वाद के लिए आभार जताया। विधायक योगेंद्र राणा ने सभी उपस्थितिजनों का लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दिए अपार समर्थन, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए भी आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि असंध की जनता मेरा परिवार है। यहां की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूं जिनका डबल इंजन की सरकार तेज रफ्तार से समाधान करेगी
विधायक योगेंद्र राणा ने इस मौक़े पर अपने संबोधन में कहा कि यह जीत मेरी न होकर आप सभी की जीत है जिनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार प्रदेश में बहुमत हासिल कर इतिहास रचने का काम किया है। इस बार पिछले दो कार्यकाल पूरी करने वाली सरकार को तीसरी बार मौका मिला है। यह भाजपा के लिए गर्व का विषय है। इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक है। उन्होंने कहा कि अब असंध हल्के में विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। असंध शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अतरिक्त उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में युवाओं को बिना पर्ची खर्ची योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाए हैं। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी।
इस अवसर पर सरपंच बिर्चपुर संजय शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, एवं औंगद गांव के सरपंच मैना देवी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नरवाल, मंडल महामंत्री सुभाष राणा, सुशील शर्मा, और यादविंदर आहूजा, बबू मंजूरा, सैन समाज प्रधान रिंकू सैन, बंदराला सरपंच प्रतिनिधि राजविंदर सिंह, मर्दानहेड़ी सरपंच कुलदीप सिंह मल्ली, पूर्व सरपंच बंदराला साहब सिंह , तेजपाल सिंह और सभी गांवों के पंच तथा ग्रामवासी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे