मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नहीं की कोई कार्रवाई,ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंच किया हंगामा

इंद्री(सुनील शर्मा)
इंद्री के गांव खेड़ा में कई महीने पहले हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से खफा कई दर्जन ग्रामीण इंद्री थाने में पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की । ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 महीने पहले गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने गांव के ही अंकुश पर जानलेवा हमला कर दिया था । जिसकी शिकायत इंद्री पुलिस को दी थी । पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है । ग्रामीणों ने बताया कि मारपीट करने वाले खुले आम घूम रहे हैं लेकिन इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी । थाने में पहुंचे गांव के पूर्व सरपंच रिशिपाल कांबोज, बालकृष्ण शर्मा, शेर सिंह, फूल सिंह, देवीदत्त, राकेश, हरिराम, रणसिंह, रामसनेही व विकास आदि ने बताया कि गांव के कुछ लडक़ों ने गांव के ही अंकुश के साथ मारपीट की थी जिसकी शिकायत इंद्री पुलिस को दी थी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है । उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है ।
इस मामले में इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गुरुवार को इंद्री थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत करने का समय दिया गया है । दोनों पक्षों की बातचीत सुनने के बाद मामले में को हल करवा दिया जाएगा ।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?